UP: सहारनपुर में चांदी के भाव से फीकी हुई मिठाइयों की चमक, वर्क लगाना हुआ मुश्किल

UP: चांदी की आसमान छूती कीमतों की गाज अब एक ऐसी चीज पर गिरी है जिसकी उम्मीद कम थी। ये है ‘चांदी का वर्क’, यानी चांदी की बेहद पतली परत, जो मिठाइयों की शान और चमक बढ़ाती है।उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के मिठाई कारोबारियों का कहना है कि चांदी की कीमतों में भारी उछाल की वजह से वर्क की लागत लगभग दोगुनी हो गई है।

Read Also:Sports News: टी20 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराकर किया क्लीन स्वीप, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने झटके 5 विकेट

महंगाई ने दुकानदारों को मिठाइयों पर चांदी के इस्तेमाल में कटौती करने पर मजबूर कर दिया है।व्यापारी चांदी की कीमतें कम करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस बर्फी की ट्रे पर कभी वर्क की सात परतें चढ़ाई जाती थीं, वहां अब नाममात्र का इस्तेमाल हो रहा है।

Read Also: Sports News: एलीट इंटरनेशनल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, हितेश ने नीदरलैंड खिलाडी को…

चांदी की कीमत ज्यादा है, इसलिए धीरे-धीरे पिस्ता पाउडर और केसर जैसे विकल्प उसकी जगह ले रहे हैं। हालात ये हैं कि चांदी का वर्क अब सिर्फ प्रीमियम मिठाइयों तक ही सीमित है। छोटी-मोटी दुकानों से चांदी का वर्क लगी मिठाईयां खामोशी से गायब होती जा रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *