केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिवसीय जम्मू कश्मीर दौरे पर रहेंगे

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 5 फरवरी 2026 से जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करना और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करना है।

आपको बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर दौरे पर कुछ अहम बैठकें करेंगे। गृह मंत्री शाम करीब 5 बजे जम्मू पहुंचेंगे। वह लोक भवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और राजनीतिक नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कल सुबह वह कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) का दौरा करेंगे, जहाँ वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा घुसपैठ रोकने के लिए लगाए गए नए उपकरणों का निरीक्षण करेंगे। दोपहर में जम्मू में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Read Also:उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में समापन की ओर माघ मेला, 15 फरवरी को होगा आखिरी पवित्र स्नान

इसके बाद 7 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, जहाँ वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह छत्तीसगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर श्रीनगर और जम्मू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई इलाकों में तलाशी अभियान (CASO) चलाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 3 आतंकवादी भी मारे गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *