Punjab: पंजाब की आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार यानी आज 6 फरवरी को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आज ही ये जानकारी साझी की है।
Read Also: सेपाहिजाला के वन क्षेत्र में नशा-विरोधी अभियान में 13.5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा नष्ट
दरअसल, जालंधर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि यह घटना सुबह हुई। ओबेरॉय अपने वाहन से गुरुद्वारा पहुंचे थे तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उसने कहा कि मामले की जांच जारी है।
