रायपुर पहुंचे अमित शाह, नक्सलवाद पर समीक्षा बैठक की करेंगे अध्यक्षता

Chhattisgarh: Amit Shah reaches Raipur, will chair review meeting on Naxalism

Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार 7 फरवरी को तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। शाह इस दौरान वामपंथी उग्रवाद पर केंद्रित एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बस्तर पंडुम-2026 महोत्सव के समापन समारोह में भी शामिल होंगे। शाह शाम 4.15 बजे के करीब रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर उतरे जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य राज्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

वे नवा रायपुर के अटल नगर स्थित एक होटल में ठहरेंगे, जहां शाम को उन्हें एक बैठक की अध्यक्षता करनी है। रविवार यानी आज 8 फरवरी को अमित शाह उसी होटल में सुबह 10.30 बजे से वामपंथी उग्रवाद पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। केंद्र सरकार ने इस वर्ष 31 मार्च तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। रविवार को ही बाद में वे एक साप्ताहिक पत्रिका के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Read Also: जहांगीरपुरी में गैस हीटर का कहर, 2 युवकों की दम घुटने से हुई मौत

सोमवार 9 फरवरी को केंद्रीय मंत्री जगदलपुर में ‘बस्तर पंडुम-2026’ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को किया।  Chhattisgarh

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *