Kurukshetra Cattle Fair: कुरुक्षेत्र पशु मेले का आज आखिरी दिन, कैथल और अंबाला बने आकर्षण का केंद्र

Kurukshetra Cattle Fair
Kurukshetra Cattle Fair: कुरुक्षेत्र पशु मेले में कैथल और अंबाला के सांड-बुल छाए, एचएफ कैटेगरी में प्रथम व द्वितीय स्थान किया हासिल, 1800 किलोग्राम का सांड-बुल रुस्तम बना आकर्षण का केंद्र ,पाकिस्तानी-राजस्थानी नस्ल काबसांड चांद भी बना आकर्षण का केंद्र
कुरुक्षेत्र के केडीबी मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पशु मेले में उम्दा नस्ल के बुलों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मेले में एचएफ कैटेगरी के मुकाबलों में कैथल और अंबाला के बुलों ने बाजी मारी। कैथल जिले के गांव सेगा से लाए गए ढाई साल के एचएफ नस्ल के बुल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अंबाला जिले से आए बुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Read Also: युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंश सहित तीन भारतीय अंडर-19 विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीम में

प्रथम स्थान हासिल करने वाले बुल के मालिक पवन ने बताया कि उनके पशु का वजन करीब 7 से 8 क्विंटल है। यह बुल पहली बार किसी प्रतियोगिता में उतरा और पहली ही बार में चैंपियन बना। उन्होंने बताया कि उनके पास पहले से एक और बुल है, जो कई प्रतियोगिताओं में चैंपियन रह चुका है। पशुओं की डाइट को लेकर पवन ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार की खास डाइट नहीं दी जाती, बल्कि सामान्य चारा और फीड ही दी जा रही है। फिलहाल पशु की कोई कीमत तय नहीं की गई है और आगे सीमेन पर कार्य किया जाएगा।
वहीं, एचएफ क्रॉस ब्रीड कैटेगरी में दूसरा स्थान अंबाला जिले के किसान द्वारा लाए गए चार वर्षीय बुल ‘रुस्तम’ ने हासिल किया। रुस्तम का वजन करीब 1800 किलोग्राम बताया गया है। किसान ने बताया कि वे पहली बार अपने पशु को प्रतियोगिता में लेकर आए हैं और दूसरे स्थान से काफी संतुष्ट हैं। खानपान के बारे में उन्होंने कहा कि बुल को सामान्य आहार और फीड ही दी जाती है, किसी तरह की विशेष डाइट नहीं दी जाती। Kurukshetra Cattle Fair

Read Also: Delhi Weather: दिल्ली के मौसम में धीरे-धीरे आ रहा बदलाव

उन्होंने कहा कि यह उनका पहला कंपटीशन था जिसमें उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया है उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में वह पहला स्थान भी हासिल करेगा। वही पाकिस्तानी-राजस्थानी नस्ल काबसांड चांद भी आकर्षण का केंद्र बना दिखा जिसे फतेहाबाद के लोकेश गुज्जर लेकर आए जोकि हलवा पूरी व चूरी का शौकीन बताया जाता है।  Kurukshetra Cattle Fair

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *