Classic Car Show: 59वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली का शानदार आयोजन

Classic Car Show
Classic Car Show: दिल्ली में ऑटोमोबाइल के शौकीनों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, जब राजधानी की सड़कों पर रफ्तार के साथ इतिहास चलता हुआ दिखाई दिया। 59वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली का शानदार आयोजन हुआ, जिसका उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने किया। Classic Car Show

Read Also: Haryana News: पानीपत में डेढ़ क्विंटल संदिग्ध मांस के साथ युवक गिरफ्तार

रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी में 59वीं स्टेट्समैन विंटेज और क्लासिक कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतिष्ठित रैली सुबह 10 बजे बाराखंबा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस से शुरू हुई। जैसे ही रैली ने रफ्तार पकड़ी, दिल्ली की सड़कों पर विंटेज और क्लासिक कारों की भव्य झलक देखने को मिली।

Read Also: स्टालिन ने PM मोदी से की अपील, रेल परियोजनाओं के लिए जल्द जारी करें फंसा हुआ पैसा

इस वर्ष रैली में 100 से अधिक विंटेज और क्लासिक कारों ने हिस्सा लिया। रोल्स रॉयस, मर्सिडीज और बेंटले जैसी मशहूर और शाही कारें अपनी शानदार बनावट और रॉयल अंदाज़ के साथ आकर्षण का केंद्र रहीं। विंटेज, क्लासिक और पोस्ट-वॉर दौर की इन गाड़ियों ने दिल्लीवासियों को बीते जमाने की याद दिला दी। कार प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी उत्सव से कम नहीं रहा, जहां पुराने दौर की कला, ताकत और डिजाइन एक साथ सड़कों पर नजर आए। यह रैली न केवल ऑटोमोबाइल विरासत को सहेजने की पहल है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों तक इतिहास को जीवंत रखने का भी एक अहम प्रयास है। Classic Car Show

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *