Delhi News: गीजर फटने से एक शख्स की मौत, पत्नी घायल

Delhi News: One person died and his wife was injured when a geyser burst.

Delhi News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक घर के बाथरूम में गीजर फटने से आग लग गई। हादसे में 50 साल के आदमी की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने रविवार यानी आज 8 फरवरी को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना शनिवार को शाम करीब पांच बजे हजरत निजामुद्दीन इलाके में हुई।  Delhi News

पुलिस को एक घर में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को घर अंदर से बंद मिला, जिसके बाद वे दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया, “रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, घर के मालिक मोहम्मद सैयद निजामी जो बाथरूम में मौजूद थे। वहीं उनकी पत्नी फिदा निजामी (45) धुएं की वजह से बेहोश पाई गईं।” परिवार के बाकी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया।  Delhi News

Read Also: Haryana News: पानीपत में डेढ़ क्विंटल संदिग्ध मांस के साथ युवक गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि दोनों पीड़ितों को तुरंत मूल चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निजामी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी को होश आ गया है और उनका इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *