भाई के वीडियो आने के बाद कल्लू अहिरवार से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आखिर क्या कहा….

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भाई पर लगे आरोपों को हंसकर टाल दे रहे हैं। साथ ही यह बोल रहे हैं कि सत्य को सामने आने दो। दरअसल इसी बीच भीम आर्मी ने उनके गांव गढ़ा में प्रदर्शन किया है साथ ही भीम आर्मी के साथ पीड़ित परिवार भी रहा है। बता दें कि दुल्हन के पिता कल्लू अहिरवार ने प्रदर्शन के दौरान अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल उसने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, “हम घटना के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर से मिले थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि,  “हम जैसा कह रहे हैं, वैसा ही मीडिया से कहना”। उसके बाद से हम डर गए थे।

पीड़ित कल्लू अहिरवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि 11 फरवरी को हमारी बेटी सीता की शादी थी। लवकुश नगर थाना क्षेत्र से बारात मेरे गांव गढ़ा आई हुई थी। कुछ बाराती खाना खा रहे थे और कुछ डांस कर रहे थे। इसके बाद शालिगराम गर्ग वहां पहुंचे और उनके हाथ में पिस्टल और मुंह में सिगरेट थी और भयंकर नशा किए हुए थे।

Read also:- शराब घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

कल्लू अहिरवार ने बताया कि बेटी की शादी में सब कुछ सही चल रहा था लेकिन अचानक से वह गाली देने और मारपीट करने लगे। जब जाकर देखा तो पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग वहां पर थे। दरअसल वह इतने नशे में थे कि लोगों को बेवजह मार रहे थे। लेकिन जब कल्लू अहिरवार ने उन्हें रोकन की कोशिश की तो वह गाली देने साथ ही कई फायरिंग भी की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *