Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में क्रशर प्लांट पर सो रहे एक बुजुर्ग खनन व्यवसायी की सिर पर वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस को रविवार तड़के सूचना मिली कि विष्णु हरि उपाध्याय (76) का शव उनके बघमनवा (बिल्ली मारकुंडी) स्थित गिरधर सीमेंट लिमिटेड क्रशर प्लांट पर पड़ा है। Uttar Pradesh
Read Also: Uttar Pradesh: गाजियाबाद में तिहरा आत्महत्या मामला में दादा की सरकार से ऐसे कोरियाई गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग
उन्होंने बताया कि उपाध्याय प्लांट पर ही रहते थे। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि सीसीटीवी के उपकरण टूटे हुए थे और इसके अतिरिक्त कंप्यूटर के प्रिंटर, मॉनिटर एवं अन्य नकदी आदि गायब थी।
पुलिस ने लूट की आशंका जताई। Uttar Pradesh
उन्होंने बताया कि बुजुर्ग के सिर पर गहरी चोट थी और मौत का कारण यह चोट हो सकती है। वहीं, अपर पुलिस अधिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सिर पर किसी पत्थर से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के कारण की जांच की जा रही है।
