Stock Market: बैंकों में खरीदारी से घरेलू शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 232 अंक चढ़ा

Stock Market:

Stock Market: प्रमुख बैंकों के शेयरों में लिवाली और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में प्रगति की उम्मीदों ने भी बाजारों के उत्साह को बढ़ाया। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 231.99 अंक यानी 0.31 प्रतिशत बढ़कर 75,415.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में एक समय 627.61 अंक तक की तेजी दर्ज की गई थी। Stock Market:

Read Also: Haryana: फैक्ट्री में बॉयलर फटने से मची सनसनी,आग लगने से इमारत हुई ध्वस्त

इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 64.60 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 23,719.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से ट्रेंट लिमिटेड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर प्रमुख रूप से बढ़त में रहे। दूसरी तरफ, सन फार्मा, आईटीसी लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। Stock Market:

Read Also:गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- घुसपैठ पर अंकुश के लिए स्मार्ट बॉर्डर’ परियोजना होगी शुरू

शरद कोहली ने कहा, “आज बैंक निफ्टी स्पष्ट रूप से विजेता रहा, जिसमें आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक दोनों ने अच्छा लाभ दिखाया। मेरा मानना ​​है कि बाजार का माहौल इस तथ्य से मजबूत हुआ कि कच्चे तेल की कीमतें 110-111 अमेरिकी डॉलर से गिरकर 104-105 अमेरिकी डॉलर तक आ गईं, जिससे युद्धविराम की उम्मीद जगी। एक बार फिर, होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान युद्ध में हां-ना का खेल जारी है। इसलिए युद्धविराम की कुछ उम्मीदें, आपसी सहमति की कुछ उम्मीदें, शांति की कुछ उम्मीदों ने शायद बाजार के माहौल को बेहतर बनाया।”और हमें भारतीय जीवन बीमा निगम और वरुण बेवरेजेज द्वारा जारी किए गए अच्छे नतीजों को भी नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया।” बाजार विशेषज्ञ शरद कोहली ने कहा, “कॉर्पोरेट आय सत्र ठीक-ठाक रहा, उतना बुरा भी नहीं था क्योंकि कुछ शेयरों के मुनाफे में वाकई सुधार हुआ है, जिसका असर निश्चित रूप से बाजार के सेंटिमेंट पर पड़ रहा है।” Stock Market:

बीएसई मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 0.30 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 0.60 फीसदी की गिरावट आई।सेक्टोरल इंडेक्स में प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.35 फीसदी, टॉप 10 बैंक इंडेक्स में 1.23 प्रतिशत, बैंकएक्स में 1.18 प्रतिशत, टेलीकम्युनिकेशन में 0.93 प्रतिशत और फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.90 प्रतिशत की तेजी आई।हॉस्पिटल्स में सबसे ज्यादा 1.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, इसके बाद हेल्थकेयर (1.23 प्रतिशत), आईटी (0.32 प्रतिशत), फोकस्ड आईटी (0.29 प्रतिशत), पावर (0.18 प्रतिशत) और एनर्जी (0.09 प्रतिशत) में गिरावट आई। कुल 2,213 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 1,971 शेयरों में गिरावट आई और बीएसई पर 179 का भाव अपरिवर्तित रहा। Stock Market:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *