Crime News: फरीदाबाद की नीमका जेल में कुख्यात आतंकवादी की निर्मम हत्या से मची सनसनी

Crime News

Crime News: फरीदाबाद जिले की नीमका जेल में बंद आतंकवाद के आरोपी अब्दुल रहमान की कारागार परिसर में झड़प के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हाल में जम्मू कश्मीर से इस जेल में स्थानांतरित किये गए अरुण चौधरी नाम के एक कैदी ने रहमान की कथित तौर पर हत्या कर दी।जेल में रविवार रात दो कैदियों के बीच विवाद होने के बाद ये घटना हुई। Crime News:

Read Also: CM सैनी ने मुख्यमंत्री कप 2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

जम्मू कश्मीर निवासी चौधरी ने रहमान पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों कैदियों के बीच हुई झड़प के घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के मिल्कीपुर निवासी रहमान 2025 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से जेल में बंद था। उसे गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ता और हरियाणा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने फरीदाबाद के पास पाली गांव से पकड़ा था।Crime News:

Read Also: महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में बीजेपी और शिवसेना आगे

रहमान के खिलाफ फरीदाबाद के डबुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज थी।उसकी गिरफ्तारी के समय, अधिकारियों ने बताया था कि रहमान अयोध्या में विस्फोट को अंजाम देने की साजिश में शामिल था।एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया था कि उसके तार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का संदेह है। सूत्रों ने बताया था कि हरियाणा एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक ‘स्लीपर सेल’ रहमान की सहायता कर रहा होगा क्योंकि वे उसे हथगोला मुहैया करा रहे थे।हालांकि, रहमान के माता-पिता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वे किसी भी आतंकी गतिविधि में शामिल नहीं था।Crime News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *