Crime News: उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक औद्योगिक इकाई के बाहर अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक तीन से चार हथियारबंद लोग मोटरसाइकिल पर आए और पीड़ित प्लास्टिक व्यापारी पर कई राउंड गोलियां चलाईं। व्यापारी ने कथित तौर पर अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और लगातार गोलियां चलाते रहे।Crime News:
Read Also: CM सैनी ने मुख्यमंत्री कप 2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी दोपहर करीब 12:51 बजे तब मिली, जब महाराजा अग्रसेन अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “मृतक की पहचान वैभव गांधी के रूप में हुई है, जो बावना के औद्योगिक क्षेत्र का निवासी था। सूचना मिलते ही पुलिस दल अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचा।”अधिकारी ने आगे बताया कि घटनास्थल का मुआयना मोबाइल क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम ने किया। आगे की फोरेंसिक जांच के लिए घटनास्थल से कई नमूने जब्त किए गए। Crime News:
Read Also: उग्रवादियों ने कई मकानों में आग लगाई, उखरुल में तनाव पैदा
अधिकारी ने कहा “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि पीड़ित को गोली लगी थी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।”पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।अधिकारी ने आगे कहा, “हम हमलावरों की पहचान करने और हत्या से पहले की घटनाओं का क्रम समझने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं। घटना से पहले और बाद में आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए आस-पास की फैक्ट्रियों और सड़कों के फुटेज की भी जांच की जा रही है।”Crime News:
ऑपरेशन विंग की विशेष इकाइयों सहित कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है और उन्हें संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया है।पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या यह व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता, व्यक्तिगत दुश्मनी या किसी अन्य विवाद से संबंधित थी।Crime News:
