तिरुपति लड्डू में मिलावट का आरोप! श्रद्धालुओं का प्रदर्शन… पूर्व YSRCP सरकार पर हमला

Andhra Pradesh: Tirupati Laddus accused of adulteration! Devotees protest... attack former YSRCP government

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्रद्धालुओं के एक समूह ने तिरुमाला लड्डू बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में कथित मिलावट के विरोध में प्रदर्शन किया। अपना विरोध जताते हुए श्रद्धालुओं ने तख्तियां लेकर पूर्व वाईएसआरसीपी सरकार की आलोचना की।प्रदर्शनकारी समूह के श्रद्धालु ने कहा, “तिरुमाला लड्डू में मिलावट घोर अपवित्रता है। ये सभी अपवित्रताओं में सबसे बड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। Andhra Pradesh

कम से कम अब तो स्वीकार कर लें।” उन्होंने विपक्षी नेताओं को सलाह दी कि वे आकर भगवान वेंकटेश्वर के सामने स्वीकार करें कि उन्होंने अनजाने में घी में मिलावट की थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू समुदाय उनके कथित कृत्यों को देख रहा है और दावा किया कि पूर्व वाईएसआरसीपी सरकार का शासन “मिलावटी” था। Andhra Pradesh

Read Also: मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने नई सैरांग-सिलचर ट्रेन सेवा का किया उद्घाटन

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में आपने क्या हासिल किया? मंदिरों पर हमले हुए, मूर्तियां गिराई गईं, कई स्वामी जी पर हमले हुए। उन्होंने कहा, “हम यहां की एनडीए गठबंधन सरकार और केंद्र सरकार से तिरुपति लड्डू घी में मिलावट के आरोप में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की अपील करते हैं।” इसके अलावा, प्रदर्शनकारी समूह ने ‘गोविंदा’ के नारे लगाए और सड़क पर नारियल भी फोड़े। Andhra Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *