पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शे में बैठी महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Haryana: Policeman hits woman sitting in e-rickshaw, dies on the spot

Haryana: हरियाणा के अंबाला में पुलिस हेड कांस्टेबल द्वारा कथित तौर पर तेज गति से चलाई जा रही कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिसमें सवार एक 24 साल की महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये घटना बुधवार 11 फरवरी की शाम को अंबाला छावनी में काली पलटन पुल के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान निकिता बजाज के रूप में हुई है।

Read Also: ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से जनजीवन अस्त-व्यस्त, परिवहन सेवाएं बाधित

पुलिस के मुताबिक टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई, जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ चश्मदीदों ने आरोप लगाया कि घटना के समय कांस्टेबल नशे में था। हालांकि पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ई-रिक्शा चालक ने ये भी आरोप लगाया कि गाड़ी तेज गति से चलाई जा रही थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *