Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया।बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा के बाहर विपक्षी सदस्यों के विरोध-प्रदर्शन के वक्त उन्होंने ये बात कही। Bihar News:
Read Also: वाणिज्य मंत्रालय अगले सप्ताह पेश कर सकता है निर्यात प्रोत्साहन मिशन के आठ घटक
पत्रकारों से राबड़ी देवी ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। राज्य में रोजाना महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं।”उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को नजरअंदाज कर रही है। Bihar News:
Read Also: मुजफ्फरनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर
युवक की गोली मारकर हत्या
पटना के फुलवारी शरीफ में हाल में 6 फरवरी को दिनदहाड़े एक 36 साल के आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारा वारदात के बाद फरार हो गया। विकास विहार कॉलोनी में सुनील कुमार को मोटरसाइकिल पर आए आदमी ने गोली मार दी। कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। Bihar News:
पुलिस ने कही ये बात
दुकानदार बंटी कुमार ने बताया, ”उसने मुझसे सिगरेट मांगी और जैसे ही मैं उसे सिगरेट दे रहा था, एक आदमी मोटरसाइकिल पर आया और गोली चला दी। कम से कम 7-8 गोलियां चलाई गईं। उसने मुझे चुप रहने की धमकी दी, नहीं तो मुझे भी मार दिया जाएगा।”पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार का क्रिमिनल रिकॉर्ड था। उसके नाम पर दर्जनों केस दर्ज थे। हत्या के पीछे दुश्मनी या पुरानी रंजिश वजह हो सकती है। फुलवारी शरीफ पुलिस को घटनास्थल से तीन गोलियों के खाली खोखे मिले हैं।
