Parliament: संसद में राहुल गांधी के बयान पर बवाल जारी, बीजेपी सांसदों ने दिए नोटिस

Parliament: संसद में राहुल गांधी के बयान पर आज भी जोरदार हंगामा जारी रहा।कल लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार भारत को बेच रही है। हालांकि सदन में ही राहुल गांधी के आरोपो का जवाब देते हुए संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐलान किया कि कोई भी माई का लाल भारत को खरीद या बेच नहीं सकता। Pa rliament:  

Read Also:Sports News: ICC T20 विश्व कप में इटली को मिली जीत से भावुक हुए कोच डेविसन, दिया बड़ा बयान

वही इस घटनाक्रम को लेकर आज संसद के अंदर और बाहर जोरदार घमासान देखने को मिला केंद्र सरकार की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन तो मूव नहीं हुआ लेकिन बीजेपी सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नोटिस दिए हैं। बीजेपी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने राहुल गांधी की भाषा पर आपत्ति जताते हुए इसे सदन की कार्रवाही से हटाने की मांग की। Parliament: 

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस दिया।  दुबे का आरोप है कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और विदेशी ताकतों जैसे जॉर्ज सोरोस से जुड़े संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। निशिकांत दुबे ने  राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की और कहा कि उन्हें जीवन भर चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जाए।Parliament:  

संसद परिसर में भी इस मुद्दे पर हंगामा जारी रहा। प्रश्नकाल के बाद सदन बार-बार स्थगित होता रहा। विपक्ष ने संसद परिसर में उस ट्रेड डील को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारे लगाएं।वही संसद परिसर में बयान देते हुए राहुल गांधी ने मीडिया को भी लपेटा और एकपक्षीय पत्रकारिता करने के आरोप लगाए इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भी पलटवार किया।Parliament: 
केसी वेणुगोपाल ने कहा, “हम किसी मोशन से नहीं डरते। अगर आप हमें फांसी भी देना चाहें, तो हम तैयार हैं। राहुल जी सच बोल रहे हैं और हम सच बोलते रहेंगे।”कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह बीजेपी की बदले की राजनीति है और सरकार ट्रेड डील और बजट पर सवालों का जवाब नहीं दे रही है, हालांकि सरकार और बीजेपी ने राहुल गांधी के तमाम आरोपों को नकारते हुए पलटवार किया है।Parliament:  

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *