ICC T20 World Cup: सिद्दीकी और आर्यांश के शानदार प्रदर्शन से यूएई ने कनाडा को पांच विकेट से हराया

ICC T20 World Cup:

ICC T20 World Cup: जुनैद सिद्दीकी के पांच विकेट के बाद आर्यांश शर्मा (53 गेंद में नाबाद 74) और शोएब खान (29 गेंद में 51 रन) की अर्धशतकीय पारियों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में शुक्रवार को कनाडा को पांच विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच’ सिद्दीकी ने चार ओवर में 35 रन देकर पांच झटके जिससे कनाडा की पारी सात विकेट पर 150 रन पर रूक गयी। यूएई ने दो गेंद शेष रहते  पांच विकेट पर 154 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। ICC T20 World Cup:

Read also- UP Politics: विपक्ष में जमकर बरसे CM योगी, राज्यपाल के अभिभाषण पर दी ये प्रतिक्रिया

ये दोनों टीमों के बीच इस प्रारूप के दो मैचों में यूएई की दूसरी जीत है।आर्यांश ने 53 गेंद की नाबाद पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाये जबकि शोएब ने 29 गेंद की पारी में चार चौके और इतने ही छक्के लगाकर लक्ष्य का पीछा करते समय दबाव हावी नहीं होने दिया। दोनों की साझेदारी उस समय शुरू हुई जब टीम 13वें ओवर में 66 रन पर चार विकेट गंवा कर मुश्किल में थी। ICC T20 World Cup:

Read also-  Gold Silver Price: चांदी पांच प्रतिशत गिरकर 2.55 लाख रुपये पर आई, सोना 1.58 लाख रुपये प्रति…

इससे पहले दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कनाडा को दक्षिण अफ्रीका से 57 रन से हार का सामना करना पड़ा था जबकि यूएई को न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।ICC T20 World Cup:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *