Delhi: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कल साउथ ब्लॉक में मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक हुई। अब से सभी कैबिनेट बैठकें ‘सेवा तीर्थ’ में होंगी। नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक अब ‘युगे-युगेन भारत’ राष्ट्रीय संग्रहालय का हिस्सा बनेंगे। कैबिनेट ने इसको लेकर प्रस्ताव पारित किया है।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, “कल कैबिनेट में 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपये के फैसले लिए गए, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, अर्बन चैलेंज फंड, स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 शामिल हैं।कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों के 12 जिलों में तीन मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी है, जिससे भारतीय रेलवे का मौजूदा नेटवर्क लगभग 389 km बढ़ जाएगा।
Read Also: Metro Pillar Collapsed: मुंबई में निर्माणाधीन मेट्रो स्लैब गिरने से एक की मौत, तीन लोग घायल
केंद्रीय कैबिनेट ने तीन रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है इनमें- अंबाला और दिल्ली के बीच तीसरी और चौथी लाइन, कसारा से मनमाड के बीच तीसरी और चौथी लाइन, और होस्पेट से बल्लारी के बीच तीसरी और चौथी लाइन को मंजूरी मिली है।वही मुंबई से हावड़ा के पूरे सेक्शन को चार लाइन का किया जाएगा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे प्रोजेक्ट से जुड़ी ये परियोजनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं।अपने एक और महत्वपूर्ण फैसले में केंद्रीय कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो के विस्तार को भी मंजूरी दे दी है नोएडा सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस इकॉनमी हब में से एक है केंद्रीय कैबिनेट ने बॉटनिकल गार्डन से नोएडा तक एक्वा लाइन के विस्तार को मंज़ूरी दी है।नोएडा मेट्रो विस्तार में -सेक्टर 142 बॉटनिकल गार्डन नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन और दिल्ली मेट्रो मैजेंटा और ब्लू लाइन के बीच इंटरचेंज स्टेशन होगा। -प्रोजेक्ट नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लागू किया जाएगा -लंबाई: 11.6 km। 8 नए एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे -लागत: 2,254 Cr ।प्रोजेक्ट की अवधि: 4 साल ।-नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो नेटवर्क 61 km को पार करेगा।वही कैबिनेट ने अर्बन चैलेंज फंड (UCF) को भी मंजूरी दे दी है।बजट 2025-26 में अर्बन चैलेंज फंड बनाने का ऐलान किया गया था।केंद्रीय कैबिनेट ने अर्बन चैलेंज फंड को मंज़ूरी दी है।1 लाख करोड़ रुपये की सेंट्रल मदद है।-बड़ा सुधार: मार्केट फाइनेंस की तरफ़ जाना और प्राइवेट सेक्टर को शामिल करना ।-चैलेंज मोड पर प्रोजेक्ट्स का चुनाव, फंडिंग सुधारों से जुड़ी होगी ।-कवर किए गए शहर ल10 लाख+ आबादी वाले सभी शहर; सभी राजधानियाँ।
Read Also:Haryana: महाशिवरात्रि पर्व पर दुख भंजन मंदिर में भव्य आयोजन, सुबह 8:25 बजे से होगा जलाभिषेक
-1 लाख+ आबादी वाले बड़े इंडस्ट्रियल शहर।-टियर-1, टियर-2 शहरों, नॉर्थ ईस्ट और पहाड़ी राज्यों पर खास ध्यान (क्रेडिट रीपेमेंट गारंटी स्कीम)।-प्रोजेक्ट्स की पेपरलेस मॉनिटरिंग, माइलस्टोन बेस्ड फंड रिलीज़, थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन और इंडिपेंडेंट चेक।केंद्रीय कैबिनेट ने ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे टनल बनाने को भी मंज़ूरी दी है।यह गोहपुर और नुमालीगढ़ (असम) को जोड़ेगी ।बाइट-अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री ।इस परियोजना में-4-लेन अंडरवाटर टनल ।टनल की लंबाई: 15.8 km ।-ट्विन ट्यूब: दो पैरेलल टनल ।रोड + रेल -भारत की पहली अंडरवाटर ट्विन ट्यूब रोड कम रेल टनल -ज़िले: गोलाघाट और बिश्वनाथ (असम)-प्रोजेक्ट की लंबाई: 34 km-लागत: Rs 18,662 Cr बनाने का समय: 5 सालगोहपुर – नुमालीगढ़ के बीच ट्विन ट्यूब टनल ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी के गेटवे के तौर पर होगी।नॉर्थ ईस्ट को डेवलप करने के लिए यह एक अहम मील का पत्थर होगी वही कैबिनेट ने भारत के स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हेतु वेंचर कैपिटल जुटाने के लिए स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंजूरी दे दी है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
