US: क्या अमेरिका में छा जाएगा अंधेरा, आखिर क्यों हो रही लोगों को बिजली की परेशानी ?

US: Will there be darkness in America, why are people facing electricity problems?

US: टेक्नोलॉजी के मामले में चौथे स्थान पर आने वाला देश अमेरिका इन दिनों बिजली की समस्या का सामना कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में लगातार डेटा सेंटर और टेक्नोलॉजी फैक्ट्रियां बढ़ती जा रही है जिनमें बिजली की अधिक खपत हो रही है। इसे न केवल आम लोगों को बल्कि बिजली कंपनियों को भी परेशानी हो रही है।

Read Also: CBI ने संदेशखाली में निलंबित TMC नेता शेख शाहजहां के घर की ली तलाशी

बिजली की उपयोग

टेक्नोलॉजी की रेश मे आग निकलने के लिए अमेरिका निरन्तर प्रयास कर रहा है और लगातार डेटा सेंटर और टेक्नोलॉजी की फैक्ट्री खुल रही हैं। साथ ही इसकी एक और वजह है जो है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल। स्थिति इतनी बिगड़ रही है कि गूगल, मेटा, अमेजन, ऐपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टेक कंपनियां नए डेटा सेंटर के लिए नई जगहों की तलाश कर रही हैं। इतनी कंपनियों में काम होने से बिजली का उपयोग होना तो लाजमी है।

अमेरिका के अधिकांश हिस्से में बिजली की समस्या

बिजली की खपत अधिक मात्रा में होने से अमेरिका के अधिकांश हिस्से में लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे केवल लोगों कोही नहीं बल्कि बिजली कंपनियों को भी इसका सामना करना पड़ रहा है। बिजली कंपनियों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी भी ऐसी स्थिति नहीं देखी थी।

Read Also: Jammu Kashmir: पीएम मोदी ने सेल्फी लेने के मेरे सपने को सच कर दिया-कारोबारी नाजिम नजीर

आने वाले दिनों में बढ़ेगी बिजली की और भी मांग

इस समय जो स्थिति जॉर्जिया में बनी हुई है उसको देखते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 1 दशक में वहां बिजली की मांग 17 गुना अधिक हो जाएगी। बिजली की मांग इतनी बढ़ रही है कि फैक्ट्रियों और कंपनियों से उनका अपना पावर प्लांट बनाने के लिए कहा गया है। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए जॉर्जिया पब्लिक सर्विस कमिशन के अध्यक्ष जेसन शॉ का कहा है कि इस वक्त जो स्थिति बनी हुई है वो वाकई में हैरान करने वाली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *