AI Summit पर राहुल की टिप्पणी पर BJP ने साधा निशाना, देश की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप

Delhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘एआई समिट’ पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बुधवार को उनपर तंज कसते हुए कहा कि जिस किसी के पास पर्याप्त समझ नहीं है, उसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) जैसे विषयों पर सोशल मीडिया पर ‘‘पहले से तैयार’’ बयान पोस्ट नहीं करना चाहिए।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जब भी भारत को विश्व मंच पर अग्रणी भूमिका निभाते और उसके प्रयासों की सराहना होते देखते हैं, तो हमेशा देश की छवि धूमिल करने की कोशिश करते हैं। Delhi: 

Read also- Pistachio Benefits : रोज पिस्ता खाने से क्या फायदे होते हैं, 1 दिन में कितने पिस्ता खा सकते हैं?

इससे पहले, राहुल ने ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ 2026 में, चीन में निर्मित ‘रोबोटिक कुत्ते’ को एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदर्शित किए जाने का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि सरकार द्वारा आयोजित यह बड़ा कार्यक्रम सिर्फ पीआर (प्रचार) का तमाशा बन गया है।बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में, राहुल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाटिया ने कहा, ‘‘जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बात आती है, तो जिसके पास समझ नहीं है, उसे ‘पहले से तैयार ट्वीट’ पोस्ट नहीं करना चाहिए।’’Delhi: 

Read also- पेरू में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अंतरिम राष्ट्रपति जेरी को हटाने के लिए मतदान

गौरव भाटिया ने कहा, ‘‘यह दुखद है। राहुल गांधी का एक ही लक्ष्य है। जब भी भारत विश्व मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा होता है और उसके प्रयासों की सराहना हो रही होती है, तो वह (गांधी) देश की छवि धूमिल करना चाहते हैं। Delhi: 

’उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि विश्व भर के नेता यहां आए हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा निभाई जा रही ‘‘सकारात्मक भूमिका’’ और ‘‘योगदान’’ की सराहना की है।गौलव भाटिया ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस मुख्यालय में भारत की छवि धूमिल करने की साजिशें रची जा रही हैं।’’Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *