अभिनेता सोनू सूद ने ली कोविड वैक्सीन की पहली खुराक

मुंबई: अभिनेता सोनू सूद और फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने बुधवार को कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली है। अभिनेता सोनू सूद ने ट्विटर पर टीकाकरण केंद्र की तस्वीर भी साझा की है, जहां उन्होंने टीके की खुराक ली।

Also Read बिग बी के साथ फिर काम करना सम्मान की बात: दीपिका पादुकोण

लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने में मदद के लिए सुर्खियों में आए सूद ने कहा कि उनका मकसद अब लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करना है।

सूद ने कहा कि आज मैंने टीके की खुराक ली और अब समय है कि पूरा देश टीके की खुराक ले। सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान ‘संजीवनी’ की शुरुआत से जागरूकता बढ़ेगी और लोग टीका लेने के लिए आगे आएंगे।

इसके साथ ही ‘थप्पड़’ फिल्म के निर्देशक सिन्हा (55) ने भी टीकाकरण केंद्र पर टीका लेने की तस्वीर साझा की है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *