Madhya Pradesh: अफवाहों के कारण महिला शोधार्थी को ‘बच्चा चोर’ बताकर सरेआम पीटा गया

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: इंदौर में 30 वर्षीय महिला शोधार्थी को ‘बच्चा चोर’ बताकर सरेआम पीटते हुए अपमानित करने के आरोप में पुलिस ने लोगों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। महिला शोधार्थी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है, जब शहर में बच्चा चुराने वाले गिरोहों के सक्रिय होने की अफवाहें जोर पकड़ रही हैं और पुलिस इन्हें खारिज कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़ित महिला एक स्थानीय महाविद्यालय में शोधार्थी है और उसे लोगों के एक समूह ने मंगलवार को एमआईजी थाना क्षेत्र में बच्चा चोर बताकर सरेआम पीटा और अपमानित किया। Madhya Pradesh

Read Also: Jammu Kashmir: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने की कटरा के लिए शंकराचार्य मंदिर, देवी संग्रहालय समेत कई बड़े फैसलों की घोषणा

उन्होंने बताया कि इस समूह में शामिल दो महिलाओं और उनके तीन पुरुष साथियों के खिलाफ संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया,‘‘शहर में बच्चा चुराने वाला कोई भी गिरोह सक्रिय नहीं है। सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी के बारे में अफवाहें फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उनके सोशल मीडिया खाते बंद कराए जा रहे हैं।’’ Madhya Pradesh

इस बीच, पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे लोगों ने उस वक्त सड़क पर रोका, जब वह एक मेडिकल स्टोर की ओर जा रही थी। उसने बताया,‘‘एक व्यक्ति ने मुझे बच्चा चोर कहते हुए गालियां देनी शुरू कर दीं। मैंने उससे कहा कि वह मेरा परिचय पत्र देख सकता है, लेकिन वह मेरी एक भी बात मानने को तैयार नहीं हुआ। इस व्यक्ति ने दूसरे लोगों को भी जमा कर लिया।’’

Read Also: West Bengal: इस्कॉन मानवता की सेवा में अहम भूमिका निभा रहा- गृह मंत्री अमित शाह

पीड़ित महिला ने बताया कि लोगों के समूह में शामिल दो महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और उसे पीटते हुए थाने ले गईं। उसने बताया कि रास्ते में उसके साथ कुछ युवकों ने भी मारपीट की और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे अपमानित किया। Madhya Pradesh

पीड़ित महिला ने कहा,‘‘घटना के दौरान उन लोगों ने मेरा वीडियो भी बना लिया और वे इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। मुझे बेवजह बदनाम किया जा रहा है। अगर इस बदनामी के कारण मेरे साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके जिम्मेदार ये लोग होंगे।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *