अमेरिका-ईरान वार्ता पर नेतन्याहू को जानकारी देंगे रुबियो, 28 फरवरी को होगी मुलाकात

America: Rubio will brief Netanyahu on US-Iran talks, meeting to be held on February 28

America: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले हफ्ते इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता के बारे में जानकारी देने के लिए इजराइल की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप प्रशासन के दो अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, रुबियो के 28 फरवरी को नेतन्याहू से मिलने की उम्मीद है। इन अधिकारियों ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर यात्रा योजनाओं का विवरण बुधवार को दिया, जिसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है।

अमेरिका और ईरान के बीच हाल में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दो दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता हुई है। दोनों पक्षों के अधिकारियों ने इस हफ्ते हुई प्रगति के बारे में कुछ हद तक उम्मीद जताई है। वहीं ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ये भी कहा कि समझौते तक पहुंचने के लिए “एक नया रास्ता खुल गया है।” अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे. डी. वेंस ने मंगलवार को ‘फॉक्स न्यूज चैनल’ के साथ साक्षात्कार में वार्ता के बारे में कहा, ‘‘कुछ मायनों में वार्ता अच्छी रही। लेकिन अन्य मायनों में ये स्पष्ट था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसी सीमाएं तय की हैं जिन्हें ईरानी अब तक स्वीकार करने और उन पर काम करने के लिए तैयार नहीं हैं।’’

Read Also: जेल से रिहा हुए राजपाल यादव! फिल्म उद्योग और प्रशंसकों का जताया आभार

नेतन्याहू ने पिछले हफ्ते ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास और कार्यालय) का दौरा किया था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आग्रह किया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित किसी भी समझौते में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समाप्त करने और हमास और हिजबुल्ला जैसे समूहों को दिए जाने वाले वित्तपोषण पर रोक संबंधी कदम उठाए जाएं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *