Unnao News: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में अंपायर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में एक बुजुर्ग अंपायर की मौत हो गई और कई अन्य खिलाड़ी जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के शुक्लागंज स्थित सप्रू मैदान में बुधवार को कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित किया जा रहे एक मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक मैदान पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। Unnao News:

Read Also: जेल से रिहा हुए राजपाल यादव! फिल्म उद्योग और प्रशंसकों का जताया आभार

उन्होंने बताया कि इस हमले से मैदान में अफरातफरी मच गई और खिलाड़ी और दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चश्मदीदों ने बताया कि मैच में अंपायरिंग कर रहे 65 साल के माणिक गुप्ता मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें पहले शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर एलएलआर अस्पताल (हैलट) कानपुर भेजा गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हैलट अस्पताल में चिकित्सकों ने गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। Unnao News:

उन्होंने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में जख्मी कई खिलाड़ियों को भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक इस घटना में एक अन्य अंपायर और लगभग 15 से 20 खिलाड़ी भी डंक लगने से घायल हुए हैं।केसीए के पदाधिकारियों ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।Unnao News:

Read Also: सुप्रीम कोर्ट की कड़ी आलोचना! मुफ्त सुविधा संस्कृति देश के आर्थिक विकास में बाधा

केसीए के अध्यक्ष एस.एन. सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कानपुर में ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि उन्नाव में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड के हमले में अंपायर माणिक गुप्ता की मौत हो गई है।एस.एन. सिंह ने बताया कि जब गुप्ता को अस्पताल ले जाया गया तब भी मधुमक्खियां उनके चेहरे और शरीर से चिपकी हुई थीं जिससे पता चलता है कि हमला कितना गंभीर था।एस.एन. सिंह ने एसोसिएशन की ओर से संवेदना भी जताई और कहा कि केसीए इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।Unnao News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *