Crime News: बर्थडे पार्टी के बाद दोस्त को उतारा मौत के घाट, गुरुग्राम पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी

Crime News: गुरुग्राम में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद एक शख्स अपने तीन दोस्तों के साथ शहर घूमने निकला था, कथित तौर पर उसी दौरान हुई बहस के बाद तीनों दोस्तों ने पत्थरों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। Crime News:

Read Also: फीफा विश्व कप में बड़ा उलटफेर, 16 साल बाद स्पेन ने फ्रांस को हराकर विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह

मृतक, बांदी उरांव (39), 13-14 जुलाई की रात वजीराबाद में एक दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था।उरांव काम के सिलसिले में एक महीने पहले ही शहर आया था, उसने पार्टी के बाद अपने आरोपी दोस्तों से शहर घुमाने के लिए कहा और उनके साथ कार में निकल गया।वजीराबाद धानी चौक के पास उनके बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर बांदी को अरावली जंगल इलाके में ले गए और पत्थरों से उस पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मृतक के शव को पास की झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। Crime News:

Read Also: नवी मुंबई से अबू धाबी जाना होगा आसान, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरु

एसीपी (क्राइम) नवीन शर्मा ने कहा, “हमें शिकायत मिली थी कि सेक्टर 54 के पास जंगल में एक शव मिला है, जिसके चेहरे और सिर पर कई चोटें थीं। मृतक की पहचान झारखंड के रहने वाले बांदी उरांव (39) के तौर पर हुई। जांच करने पर पता चला कि तीन लोगों ने उसकी हत्या की थी।पुलिस ने आरोपियों की पहचान टैक्सी ड्राइवर राम (30) और दो ऑटो-रिक्शा ड्राइवर विनय (35) और प्रकाश (26) के तौर पर की है। झारखंड के रहने वाले ये तीनों अभी गुरुग्राम के वजीराबाद में रह रहे हैं।

सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया। तेजी से कार्रवाई करते हुए, सेक्टर 53 और 43 पुलिस स्टेशनों की संयुक्त टीमों ने आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *