Guwahati: असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने खोला BJP के खिलाफ मोर्चा, प्रियंका गांधी ने आरोपपत्र किया जारी

Guwahati

Guwahati: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली असम सरकार के खिलाफ 20 सूत्री ‘आरोपपत्र’ जारी किया, जिसमें राज्य प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। Guwahati

Read Also: Ghuskhor Pandit: फिल्म निर्माता नीरज पांडे का यू-टर्न, घूसखोर पंडत’ का शीर्षक वापस लिया

विपक्षी पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले यह ‘आरोपपत्र’ जारी किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक दशक के शासनकाल के बावजूद बीजेपी सरकार छह आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने और चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 351 रुपये करने के अपने वादे को पूरे करने में विफल रही।असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार चयन समिति की अध्यक्ष वाद्रा दो दिवसीय असम दौरे पर हैं।Guwahati

Read Also: द केरल स्टोरी 2’ को CM पिनाराई विजयन ने बताया नफरती फिल्म, एक्स पर लिखा सांप्रदायिक द्वेष…

कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ का भी आरोप लगाया। पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके करीबी मंत्रियों एव उनके परिवार के सदस्यों पर ‘अवैध रूप से संपत्ति जमा करने’ का आरोप लगाया।Guwahati

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *