वंदे भारत ट्रेन पर पथराव! मोहन भागवत थे सवार, C-4 कोच का टूटा शीशा…

Vande Bharat Train: Stones thrown at Vande Bharat train! Mohan Bhagwat was on board, the glass of C-4 coach broken...

Vande Bharat Train: उत्तर प्रदेश के हरदोई में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है, जिसमें ट्रेन के C-4 कोच का शीशा टूट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

पथराव की घटना तब हुई जब ट्रेन वाराणसी से मेरठ जा रही थी। आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बलोखर क्रॉसिंग के पास कुछ बच्चे रेलवे ट्रैक के किनारे खेल रहे थे, तभी उनमें से एक बच्चे ने पत्थर फेंका, जो ट्रेन की खिड़की में जा लगा। इस घटना के बाद रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पथराव करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

Read Also: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू! कई मुद्दों पर सत्ता-विपक्ष में टकराव तय

आरपीएफ के इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। इससे पहले भी यूपी में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं और पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *