Stock Market: सेंसेक्स में 316 अंक का उछाल, निफ्टी 25,550 के पार

Share Market: Stock market fell due to profit booking in IT stocks, Bharti Airtel fell by about three percent,

Stock Market:  इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को तेजी से उछाल आया। पिछले कारोबारी सत्र की भारी गिरावट से उबरकर वे बढ़त के साथ बंद हुए। यह तेजी बैंकिंग और धातु शेयरों में मजबूत खरीदारी की वजह से आई।भारत के पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीद के बीच निवेशकों की भावना में भी सुधार हुआ।

Read Also:MP: जबलपुर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, 49 लोग पुलिस हिरासत में

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,814 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी लगभग 117 अंक बढ़कर 25,571 पर बंद हुआ।सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन सबसे ज्यादा चढ़े। जबकि क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल लिमिटेड और HCL टेक के शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के।

Read Also: T20 World Cup: अनुभव तभी आता है जब आप द्विपक्षीय श्रृंखला में बड़ी टीम से खेलते हैं- कप्तान राशिद खान

“भारतीय बाजार ने आज का सत्र सकारात्मक रुख पर खत्म किया, इसका श्रेय कुछ खरीदारी को जाता है जो निचले स्तरों से हुई, क्योंकि कल के बाजार में बिकवाली के बाद कारोबार की मात्रा लौट आई। कुल मिलाकर, बाजार की भावना सतर्क बनी हुई है, निचले स्तर पर 25,300 से 25,350 मजबूत समर्थन बने हुए हैं; जबकि 25,650 से 25,700 तत्काल प्रतिरोध बने हुए हैं। कुल मिलाकर, ईरान और अमेरिका के मुद्दों के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रह सकती है। निफ्टी के 25,300 के नीचे, हम बाजार में तेज बिकवाली देख सकते हैं, जबकि 25,700 के ऊपर किसी भी ब्रेकआउट से शॉर्ट कवरिंग रैली का अगला चरण शुरू हो सकता है।”))

वीओ2: क्षेत्रीय मोर्चे पर आईटी और मीडिया को छोड़कर, बाकी सभी सूचकांक मजबूत रहे। इनकी अगुवाई पावर, पूंजीगत सामान, धातुएं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, उपभोक्ता टिकाऊ सामान और वित्तीय सेवाओं के काउंटरों ने की।एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग गिरावट के साथ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुआ।
वहीं चीन में छुट्टी की वजह से शेयर बाजार बंद रहे।यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए।विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 880 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *