तमिलनाडु में सियासी हलचल तेज, नई पार्टी के गठन पर बीजेपी नेता के. अन्नामलाई बोले- इंतजार करें…

K. Annamalai

K. Annamalai: तमिलनाडु से आने वाले बीजेपी के प्रमुख नेताओं में से एक के. अन्नामलाई ने पार्टी से नाराजगी और नया राजनीतिक संगठन बनाने की संभावनाओं को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच सोमवार को कहा कि आगामी दो दिन में वह अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। अन्नामलाई ने दिल्ली रवाना होने से पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान नयी राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह दो दिनों में जवाब देंगे और अपना रुख स्पष्ट करेंगे।K. Annamalai: 

Read Also:  देवप्रयाग में टैक्सी के अलकनंदा में गिरने से दो की मौत, राहत और बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ

बीजेपी नेता से जब संवाददाताओं ने पूछा कि अटकले हैं कि वह पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं और इसी सिलसिले में पार्टी प्रमुख नितिन नवीन से मुलाकात करने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘कृपया इंतजार करें। हम दो दिन में बैठकर बात करेंगे।’’बीजेपी की तमिलनाडु इकाई के पूर्व राज्य अध्यक्ष अन्नामलाई ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा मौजूदा शैक्षणिक वर्ष से नवीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन-भाषा नीति लागू करने की हालिया घोषणा का विरोध किया और अधिसूचना को वापस लेने की मांग की। K. Annamalai: 

Read Also: केरल विधानसभा की उपाध्यक्ष चुनी गईं शनिमोल उस्मान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

उनके इस रुख से उन अटकलों ने जोर पकड़ा कि अन्नामलाई केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं क्योंकि वो अपनी खुद की पार्टी जमीन पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं।भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव के लिए टीटीवी दिनाकरन और पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम को भाजपा गठबंधन में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।हालांकि, पार्टी आला कमान द्वारा अन्नामलाई की जगह पर नैनार नागेंद्रन को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने और 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले एआईएडीएमके के साथ चुनावी समझौता करने के बाद से वो चर्चाओं से दूर हैं। K. Annamalai: 

कोयंबटूर क्षेत्र के बीजेपी सदस्यों ने हालांकि अन्नामलाई से 2026 के विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरने की उम्मीद जताई थी, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि उन्होंने चुनावी मैदान से दूर रहने का फैसला किया है।बीजेपी के एक सूत्र ने कहा कि अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने की संभावना नहीं है क्योंकि उन्हें पार्टी में और बड़ी भूमिका दी जा सकती है। लेकिन कोयंबटूर में अन्नामलाई के कुछ समर्थकों ने उनके द्वारा नयी पार्टी बनाने का समर्थन किया है ताकि वह मौजूदा टीवीके के विकल्प के रूप में खुद को पेश कर सकें। K. Annamalai: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *