Maharashtra: महाराष्ट्र के नासिक में ग्रामीण पुलिस ने केरल के एक गिरोह को राजमार्ग पर डकैती करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह अलग-अलग राज्यों में हाईवे पर लूटपाट की घटनाओं में शामिल था। पुलिस ने बताया कि 11 दिसंबर को मुंबई–आगरा राजमार्ग पर वाडीवारहे थाना क्षेत्र में गुजरात के एक व्यक्ति और उसके दोस्तों से करीब 45 लाख रुपये की लूट हुई थी।
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान केरल के एर्नाकुलम और त्रिशूर के दो लोगों पर शक हुआ। पूछताछ के बाद सिन्नर पुलिस थाना और क्राइम ब्रांच की टीम ने केरल के 10 अन्य लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, 17 फरवरी को ये आरोपी नासिक-पुणे राजमार्ग पर लूट की योजना बनाते देखे गए थे।
Read Also: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सीआरपीएफ का वाहन नदी में गिरा, नौ जवान घायल
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन वाहन, तलवार, हंसिया, चाकू, हथौड़े, पेंच, मिर्च पाउडर, मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब्त सामान की कुल कीमत करीब 19.55 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब ये जांच की जा रही है कि क्या इस गिरोह ने दूसरे प्रदेशों में भी इसी तरह की लूट की वारदातें की हैं।
