दिल्ली के ISBT स्थित हनुमान मंदिर के पास बीती रात करीब 10:15 बजे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील दीपक खत्री की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिस वक्त गाड़ी पर हमला हुआ उस वक्त वकील दीपक खत्री सहित पांच लोग गाड़ी में सवार थे। इस हमले में एक शख्स को गोली लगी है और वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
Read Also: MP को मिली बड़ी सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो-तीन अज्ञात हमलावरों ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील दीपक खत्री की कार को निशाना बनाते हुए करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। वकील दीपक खत्री इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके एक साथी संदीप के कंधे में गोली लगी है। घायल संदीप की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। यह हमला कश्मीरी गेट स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास हुआ जब वकील और उनके साथी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। ISBT के पास हुए इस गोलीकांड के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश कर रही हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील को पहले भी कई गैंगस्टर और विरोधी गैंग के सदस्यों द्वारा धमकियां मिल चुकी हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस को शक है कि यह हमला किसी प्रतिद्वंद्वी गैंग द्वारा किया गया है। वकील दीपक खत्री ने पुलिस को बताया है कि उन्हें पहले आतंकी शाहजाद भट्टी से धमकियां मिली थीं, जिसकी भी अब जांच की जा रही है।
