Delhi Racial Abuse: दिल्ली में पूर्वोत्तर की महिलाओं पर नस्ली टिप्पणी मामले में आरोपी दंपति गिरफ्तार

Delhi Racial Abuse: दिल्ली की एक अदालत ने पूर्वोत्तर की तीन महिलाओं पर नस्ली टिप्पणी करने के आरोपी दंपति को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दंपति को बुधवार को मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। Delhi Racial Abuse: 

Read Also: CM Yogi Japan Visit: CM योगी आदित्यनाथ ने जापान की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का दिया न्योता

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पूर्वोत्तर की रहने वाली अपनी तीन पड़ोसियों पर नस्ली टिप्पणी करने के आरोप में बुधवार को रूबी जैन और उसके पति हर्ष को गिरफ्तार किया था।मालवीय नगर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच के बाद दंपति को गिरफ्तार किया गया था।Delhi Racial Abuse: 

Read Also: CM Yogi Japan Visit: CM योगी आदित्यनाथ ने जापान की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का दिया न्योता

पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को किराये के मकान में मरम्मत कार्य को लेकर हुए विवाद के दौरान रूबी जैन ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
पुलिस ने प्राथमिकी में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा को भी शामिल किया है।पुलिस ने बताया कि शुरू में मामला भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया था, जिनमें आपराधिक धमकी, महिला की गरिमा का अपमान और विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाने से संबंधित आरोप शामिल हैं।Delhi Racial Abuse: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *