Congress: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एकतरफा, इस पर रोक लगनी चाहिए- कांग्रेस

Congress:

Congress: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता साफ तौर से एकतरफा है और आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता ये है कि केंद्र सरकार इसे स्थगित करने की हिम्मत दिखाए, क्योंकि ये देश के लाखों किसानों के लिए विनाशकारी होगा। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ये काफी असाधारण है कि अमेरिका ने भारत से कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत शुल्क लगाया है।  Congress:

Read Also: Uttarakhand: अग्निवीर योजना पर गरमाई सियासत, कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ये भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता के बारे में क्या कहता है, जिसकी नयी दिल्ली में उनके अच्छे दोस्त ने इतनी तारीफ की और कहा कि ये अमेरिका में भारत के निर्यात के लिए दरवाजे खोल रहा है?’ रमेश ने दावा किया, ‘‘दरअसल, ये सौदा साफ तौर से एकतरफा है। अमेरिका से भारत के आयात को मुक्त कर दिया जाएगा, लेकिन अमेरिका को निर्यात अमेरिकी राष्ट्रपति की सनक और इच्छा के अधीन होगा।’ Congress:

Read Also: Haryana: CM सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर की अहम बैठक

रमेश ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। भारत को साहसी होना चाहिए और समझौते को रोक देना चाहिए। ये समझौता देश भर के लाखों किसानों के लिए पूरी तरह से विनाशकारी होगा।’’इससे एक दिन पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को ‘‘दबाव में’’ किया गया था और उन्होंने अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समझौते को रद्द करने की चुनौती दी थी। Congress:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *