कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन,देश में शोक की लहर

Raju srivastava death news, कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव का निधन,देश में शोक....

Raju srivastava death news: टीवी शो के जाने-माने कलाकार राजू श्रीवास्तव का निधन अत्यंत ही दुखद है। कला जगत ने आज एक बेहद जिंदादिल व्यक्ति को खो दिया। बता दें कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में दिल्ली के AIIMS में निधन हो गया। परिवार ने राजू श्रीवास्तव के निधन की पुष्टि की है। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। दरअसल 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। आखिरकार, बीते दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।

कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन के बाद फैन्स को बड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार फैन्स श्रद्धांजलि की जरिये दुःख व्यक्त कर रहे है। फ़िल्मी जगत के भी कई सितारों और साथ ही कॉमेडियंस ने राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी है। राजनैतिक क्षेत्र में भी कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर ने बड़ा झटका दिया है। कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव सादे और सीधे स्वाभाव के कलाकार थे। अपनी बातो से लोगो के चेहरे पर मुस्कान लाना उनका अलग अलग अंदाज के साथ लोगो के साथ जुड़ना सभी के लिए यादगार बन गया है। उनके हँसाने के तरीके को कॉमेडी जगत मेंअतुल्य माना जाता है। आज देश ने मनोरंजन जगत के होनहार नगीने को खो दिया है।             Raju srivastava death news

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया उन्होंने कहा सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे। सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे। उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।ॐ शान्ति!

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जी का निधन बेहद दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों एवं सभी प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ।

Read also:सीमापुरी में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे सो रहे लोगो को ट्रक ने कुचला 4 की मौत

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुःख जताया उन्होंने कहा राजू श्रीवास्तव जी हमारे बीच में नहीं रहे उसका अफसोस है। वे गरीब परिवार से थे लेकिन अपनी मेहनत, संघर्ष से देश-दुनिया में अपनी पहचान बनाई। ऐसे कॉमेडियन और ऐसे हुनर के लोग बहुत कम पैदा होते हैं। उनका व्यक्तित्व बड़ा ही साधारण था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव                      Raju srivastava death news

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *