Bharat: भारत-इज़रायल रिश्तों में नया अध्याय: पीएम मोदी और नेतन्याहू की ऐतिहासिक साझा प्रेस वार्ता में हुए बड़े एलान

Bharat: पीएम मोदी और पीएम नेतन्याहू की मुलाकात ने भारत और इजरायल के रिश्तों की दिशा को नया मोड़ दे दिया है।पीएम मोदी और पीएम नेतन्याहू ने द्विपक्षीय वार्ता की है।दोनों देशों ने रक्षा-रणनीति और अन्य क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण समझौते किए है।प्रधानमंत्री मोदी और इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत और इज़रायल के बीच के संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ Strategic Partnership के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच दोस्ती की यात्रा में एक ‘ऐतिहासिक पड़ाव साबित होगी।आतंकवाद पर कड़ा प्रहार-प्रेस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद को वैश्विक शांति के लिए एक गंभीर खतरा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंक के किसी भी कृत्य का कोई औचित्य नहीं हो सकता। दोनों देशों ने आतंकवादी नेटवर्क, उन्हें पनाह देने वालों और वित्तपोषण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
वही इज़राइल में भी अब भारत का UPI पेमेंट सिस्टम चलेगा, इसे लेकर पीएम मोदी और इज़राइली पीएम नेतन्याहू द्विपक्षीय मीटिंग में समझौता हुआ है।पीएम नेतन्याहू के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि भारत जल्द इज़राइल के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट FTA करेगा।​नवाचार और विकास को बढ़ावा देने के लिए दोनों देश सहमत हुए हैं।दोनों देशों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के लिए 40 मिलियन डॉलर के ‘भारत-इजरायल औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास और नवाचार कोष’ की स्थापना की है।कृषि और जल प्रबंधन को लेकर भी दोनों देशों ने अहम समझौता किया है।इज़रायल की तकनीक का लाभ उठाते हुए, गंगा की सफाई, जल संरक्षण और कृषि के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर सहमति बनी है। पीएम मोदी ने कहा कि इज़रायल की जल प्रबंधन तकनीक भारतीय किसानों के लिए वरदान साबित होगी।

Read Also:इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- मोदी ‘मित्र से बढ़कर’ हैं

वही ​सांस्कृतिक संबंध की मजबूती पर भारतीय मूल के यहूदियों के योगदान की सराहना करते हुए, पीएम मोदी ने इज़रायल में एक ‘भारतीय सांस्कृतिक केंद्र’ खोलने की घोषणा की है, ताकि दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और बढ़ सके।इस साझा प्रेस वार्ता ने यह साफ कर दिया कि भारत अब इज़रायल के साथ अपने रिश्तों को बिना किसी हिचकिचाहट के आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। पीएम नेतन्याहू ने मोदी को एक ‘क्रांतिकारी नेता’ बताया, वहीं पीएम मोदी ने इसे ‘दोस्ती का एक लंबा प्रतीक्षित क्षण’ करार दिया।पीएम मोदी के इज़रायल दौरे पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि यह दौरा भारत-इज़रायल संबंधों में एक बहुत अहम पड़ाव है। यह पिछले 10 सालों में हुई तरक्की को दिखाता है और अहम पार्टनरशिप के अगले दौर के लिए मंच तैयार करता है।वही अपनी इज़राइल यात्रा के दूसरे और आखिरी दिन पीएम मोदी सबसे पहले यरूशलम के होलोकॉस्ट मेमोरियल ‘याद वाशेम’ पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने हिटलर के नाजी शासन में मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्धांजलि दी।इसके बाद पीएम मोदी इज़राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मिले। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की।पीएम मोदी ने इज़राइली राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता भी दिया है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *