Bharat: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचे

Bharat: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी आज भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचे हैं। यह पीएम कार्नी की प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी आज भारत पहुंच गए है। मार्क जे. कार्नी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा का पहला पड़ाव में मुंबई पहुँचे है।

जिसका मकसद भारत-कनाडा के बीच व्यापार और रिश्तों को नई मजबूती देना है।कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। मुंबई में वे अगले दो दिनों तक विभिन्न बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे और भारत-कनाडा CEO फोरम को संबोधित करेंगे।

Read also- उच्च न्यायालय ने ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म की रिलीज पर रोक के खिलाफ अपील पर रखा फैसला सुरक्षित

27-28 फरवरी: मुंबई में बिजनेस इंगेजमेंट 1 मार्च: दिल्ली पहुंचना 2 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात और डेलिगेशन-लेवल टॉक्स सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना, निवेश बढ़ाना और दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रहे रिश्तों को सुधारना है।पिछले कुछ सालों में कनाडा-अमेरिका संबंधों में आई खटास के बीच कनाडा ‘मिडिल पावर्स’ के साथ नए गठजोड़ तलाश रहा है, और भारत इस रणनीति का अहम हिस्सा है।

Read also- Delhi: भारत-नेपाल मित्रता की जीत: जेष्ठ वर्ण महाविहार संरक्षण परियोजना को मिला यूनेस्को अवार्ड

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जो पहले बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ कनाडा के गवर्नर रह चुके हैं, आर्थिक विशेषज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच कॉम्प्रिहेंसिव ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिसके नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *