भविष्य में लालू यादव और नीतीश कुमार को मोहम्मद के नाम से जाना जाएगा- गिरिराज सिंह

Giriraj Singh– केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि भविष्य में नीतीश कुमार और लालू यादव के नाम से पहले मोहम्मद लग जाएगा और उन्हें इसी नाम से जाना जाएगा।

गिरिराज सिंह ने कहा “ये तीसरी बार है कि नीतीश सरकार ने तुगलकी आदेश जारी किया है। अगर नीतीश कुमार इस फैसले को वापस नहीं लेते हैं तो उन्हें आगामी चुनाव में परिणाम भुगतना होगा। भविष्य में उन्हें मोहम्मद लालू यादव, मोहम्मद नीतीश के नाम से जाना जाएगा।”

गिरिराज सिंह ने कहा, “नीतीश सरकार के फैसले से साफ पता चलता है कि वे बिहार में ‘इस्लामिक धर्म’ के आधार पर काम कर रहे हैं। नीतीश सरकार ने तीसरी बार तुगलकी फरमान जारी किया है और मैं कहना चाहता हूं जिस तरह से हिंदुओं की छुट्टियों को शिवरात्रि जैसे महापर्व, जन्माष्टमी जैसा महापर्व इन छुट्टियों को काट दिया गया है और ईद बकरा ईद की छुट्टी जो मुसलमानों में बढ़ा दी गई है।..Giriraj Singh

Read also-अगर कुछ भी गलत होता है तो एक मीटर अभी भी एक हजार किलोमीटर के बराबर है-इंटरनेशनल टनल एक्सपर्टअर्नोल्ड डिक्स

ये साफ जाहिर होता है कि नीतीश सरकार बिहार में इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही है। अगर हमारी छुट्टियों को जिस ढंग से काटने का काम किया अगर नहीं इन छुट्टियों को फिर से बहाल किया तो इसका खामियाजा नीतीश कुमार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा ये नीतीश कुमार नहीं कहलाएंगे बल्कि मोहम्मद लालू यादव और मोहम्मद नीतीश कुमार कहलाएंगे।” गिरिराज सिंह ने हिंदू त्योहारों के दौरान राज्य के स्कूलों में छुट्टियों की संख्या कम करने और मुस्लिम त्योहारों के लिए इसे बढ़ाने के बिहार सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *