Israel-Iran war: मिडिल ईस्ट में भड़का युद्ध -अमेरिका इजरायल ने ईरान पर बोला हमला

Israel-Iran war: मिडिल ईस्ट में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो चुकी है। अमेरिका और इज़रायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़ा सैन्य हमला बोल दिया है। यह हमला “प्री-एम्प्टिव स्ट्राइक” यानी पूर्व-निवारक हमला बताया गया है। ईरान पर आज हमले की शुरुआत इज़राइल ने की और इसके बाद अमेरिका भी इसमे शामिल हो गया ईरानी शहरों में एक के बाद एक धमाके की खबर और वीडियो सामने आने लगे। Israel-Iran war:

Read Also: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार-पूर्णिया में की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता

ईरान की राजधानी तेहरान के अलावा कई शहरों को अमेरिका इजरायल ने निशाना बनाया और मिसाइले दागी और एयर स्ट्राइक की।इनमें इस्फहान, क़ोम, करज और कर्मानशाह समेत ईरान के कई बड़े शहरों में विस्फोटों की खबरें सामने आयी। इज़रायल ने इसे ऑपरेशन रोरिंग लायन नाम दिया है, जबकि अमेरिका ने इसे ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कहा। इज़रायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने कहा है कि यह हमला महीनों की “क्लोज जॉइंट प्लानिंग” के बाद किया गया।  Israel-Iran war:

Read Also: Bharat: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी भारत की आधिकारिक यात्रा पर मुंबई पहुंचे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के ऑफिस, राष्ट्रपति भवन, रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर्स और न्यूक्लियर से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान हमले पर वीडियो जारी कर कहा कि – “हमने ईरान के खिलाफ मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस शुरू कर दिए हैं। हमारा मकसद ईरान के मिसाइल और मिलिट्री कैपेबिलिटी को तबाह करना, उसे न्यूक्लियर वेपन हासिल करने से रोकना और अंततः रिजीम चेंज लाना है। Israel-Iran war:

ट्रंप ने ईरानी लोगों से अपील की – “अपनी सरकार को उखाड़ फेंको, अपना नियंत्रण खुद संभालो। वही इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी बयान जारी कर ईरान को कड़ी चेतावनी दी।रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इन हमलों में ईरान के कई हाई-रैंकिंग कमांडर्स और अधिकारी मारे गए हैं।यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका-ईरान के बीच न्यूक्लियर टॉक्स हाल ही में बिना किसी समझौते के खत्म हुए थे। ट्रंप ने ईरान से जीरो एनरिचमेंट और यूरेनियम एक्सपोर्ट की मांग की थी, जिसे तेहरान ने ठुकरा दिया था। Israel-Iran war:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *