Kerala: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच केरल हवाई अड्डों से खाड़ी देश जाने वाली कई उड़ानें रद्द

Kerala: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बाद केरल के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से खाड़ी देशों के लिए निर्धारित अधिकतर उड़ानें रविवार को रद्द रहीं।हालांकि, प्राधिकारियों ने यात्रियों को हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले उड़ान की स्थिति की जांच करने के लिए एक परामर्श जारी किया था, फिर भी राज्यभर के कई यात्री सेवाओं के बहाल होने उम्मीद में हवाई अड्डों पर इंतजार करते रहे।Kerala: 

Read Also: दुबई में फंसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, साझा किया खौफनाक अनुभव

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (टीआईएएल) से शनिवार दोपहर से अब तक खाड़ी देशों के लिए निर्धारित 37 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी। इनमें से रविवार को निर्धारित 26 उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।प्राधिकारियों ने बताया कि इसी तरह, रविवार को कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी देशों के विभिन्न गंतव्यों के लिए निर्धारित छह उड़ानें भी रद्द कर दी गईं।आधिकारिक वेबसाइट पर जारी शेड्यूल के मुताबिक कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खाड़ी क्षेत्र के लिए निर्धारित 35 उड़ानें रद्द कर दी गईं। Kerala: 

Read Also: PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु और पुडुचेरी दौरा आज

हालांकि, कोच्चि से मस्कट के लिए निर्धारित ‘ओमान एयर फ्लाइट’ सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर संचालित हुई। इसी तरह, सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा जाने वाली उड़ान, ओमान एयर की मस्कट जाने वाली उड़ान, इंडिगो की दुबई जाने वाली उड़ान, एयर अरबिया की शारजाह और अबू धाबी जाने वाली उड़ानें, एतिहाद की अबू धाबी जाने वाली उड़ान और स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली उड़ानें वेबसाइट पर निर्धारित दिख रही हैं।Kerala: 

अधिकारियों ने बताया कि कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खाड़ी क्षेत्र के लिए निर्धारित लगभग 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं।सऊदिया एयरलाइंस का एक विमान रियाद से सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर हवाई अड्डे पर पहुंचा।यात्रियों की सहायता के लिए विमानन कंपनियों ने चारों हवाई अड्डों पर ‘हेल्प डेस्क’ स्थापित किए हैं। Kerala: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *