Israel-Iran War: अमेरिका-इजराइल हमले से ईरान में 555 लोगों की मौत, ब्रिटेन ने अमेरिका से की ये डिमांड

Israel-Iran War: ईरान को निशाना बनाकर किए जा रहे अमेरिका-इजराइल के हवाई हमलों में अब तक कम से कम 555 लोग मारे गए हैं। ईरानियन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने सोमवार को ये जानकारी दी। संस्था ने कहा कि अब तक 131 शहर हमले की चपेट में आ चुके हैं।Israel-Iran War:

ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने रविवार को कहा कि वो ईरान के जवाबी हमलों को रोकने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने रविवार को एक संयुक्त बयान में कहा कि वे ईरान द्वारा अपने सहयोगियों पर किए गए हमलों से “स्तब्ध” हैं।Israel-Iran War:

Read Also: पश्चिम एशिया में तनाव! भारत सरकार अलर्ट, तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा

उन्होंने कहा कि ये हमले क्षेत्र में उनके सैन्य कर्मियों और नागरिकों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। बयान में कहा गया, “हम अपने और क्षेत्र में अपने सहयोगियों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे। हमने इस मामले पर अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई है।”Israel-Iran War:

ट्रंप ने वीडियो संदेश में दिया बड़ा बयान 

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों और फिर ईरान के जवाबी हमलों ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध में जान गंवाने वाले अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेने की बात कही।ट्रंप ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि अमेरिकी सैन्य कर्मियों की मौत का बदला लिया जाएगा और युद्ध खत्म होने तक “संभवतः और भी ज्यादा” अमेरिकी सैनिक मारे जा सकते हैं।Israel-Iran War:

राष्ट्रपति ने रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए लगभग छह मिनट के वीडियो में ये टिप्पणियां कीं।तीनों सैन्यकर्मियों को “सच्चे अमेरिकी देशभक्त” बताते हुए उन्होंने कहा, “हम उस नेक मिशन को जारी रख रहे हैं जिसके लिए उन्होंने अपनी जान दी।”उन्होंने आगे कहा, “दुख की बात है, इसके खत्म होने से पहले शायद और भी लोग मारे जाएंगे। यही सच्चाई है।”अमेरिका और इजराइल ने रविवार को ईरान में कई ठिकानों पर बमबारी की, बैलिस्टिक मिसाइल स्थलों पर भारी बम गिराए और युद्धपोतों को नष्ट कर दिया।ये कार्रवाई सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद तेज हुए सैन्य अभियान का हिस्सा थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *