Holi 2026: होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है, होली में रंग खेलने से पहले बरतें सावधानी

Holi 2026:

Holi 2026: भारत में होली का पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। होली पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ऋतु परिवर्तन के इस समय में जब शीत ऋतु विदा लेती है और वसंत का आगमन होता है।होली केवल रंगों का त्योहार नहीं।होली को होलिका पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा को पड़ने वाले इस त्योहार को होली के साथ-साथ कई नामों से जाना जाता है। इस साल होली का त्यौहार 4 मार्च को मनाया जाएगा।Holi 2026:

होली क्यों मनाई जाती है

होली मनाने के पीछे सबसे बड़ा कारण हैं होलिका दहन को माना गया है। आपको बता दें कि राजा हिरण्यकश्यप ने भगवान पुत्र प्रहलाद को मारने के लिए बहन होलिका को आग में बैठने के लिए कहा। होलिका को आग में न जलने का वरदान था। जैसी ही होलिका प्रहलाद को लेकर जलती हुई आग में बैठी।भक्त प्रहलाद भगवान विष्णु का नाम जपते हुए सुरक्षित रहे जबकि होलिका आग में जलकर राख हो गई। यह घटना बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। Holi 2026:

Read Also: पश्चिम एशिया में तनाव! भारत सरकार अलर्ट, तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा

मिलावटी रंगों से करे परहेज-

होली खेलते समया सभी लोगों के मिलावटी रंगों से करे परहेज करना चाहिए। क्योंकि मार्केट में आ गए हैं केमिकल वाले रंग। ये रंग आपकी त्वचा के लिए काफी हानिकारक है।मिलावटी रंगों में क्रोमियम और अभ्रक जैसे रसायन भी मिले होते है। यह आपके कान और नाक को काफी नुकसान पहुंचा सकते है और  त्वचा को जला भी सकते हैं।  इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा हर्बल रंगों का प्रयोग करें । अगर होली पर कोई पक्के कलर लगा दे तो अपनी त्वचा को धोने के लिए ठंडे पानी का उपयोग करें और त्वचा पर तेल क्रीम लगाएं जिससे रंग आसानी से छूट जाएगा । अगर रंग आपका आंखों में चली जाए तो तुरंत ठंडे पानी धोए और कोई भी साबुन या केमिकल इस्तेमाल ना करें।

Read Also: Crime News: कर्ज में डूबे जुआरी ने परिजनों को उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

होली के लेकर योगी सरकार का सख्त आदेश

अगर आपको रंगों यूज करते समय रंगों में से कोई दुर्गंध आए तो हो सकता है कि वो वह नकली रंग हो सकता है। रंगों में केमिकल या डीजल भी मिला हो सकता है। नेचुरल कलर में कोई गंध नहीं होती। इस होली पर सरकार ने नया कानून भी जारी किया है। जिसमें अगर आप किसी भी महिला को जबरदस्ती रंग लगाते हो तो सरकार आपके ऊपर कार्रवाई कर सकती है। IPC के तहत आपके ऊपर छेड़खानी और जबरन किसी के ऊपर रंग लगाने का मामला दर्ज हो सकता है। योगी सरकार ने बहुत सख्त हिदायत दी है कि अगर कोई भी मनचला किसी बहन बेटी को छेड़ते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी । Holi 2026:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *