Stock Market: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सोमवार को शेयर बाजार में आई भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 6.59 लाख करोड़ रुपये घट गई।भू-राजनीतिक अस्थिरता के चलते बाजार धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,743.46 अंक या 3.37 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 78,543.73 अंक पर आ गया था। हालांकि, बाद में यह 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत टूटकर 80,238.85 अंक पर बंद हुआ। Sto ck Market:
इस गिरावट के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,59,978.08 करोड़ रुपये घटकर 4,56,90,693.19 करोड़ रुपये रह गई।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 7.29 प्रतिशत चढ़कर 77.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।शनिवार तड़के तेहरान पर अमेरिका और इजराइल के समन्वित हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई थी, जिसकी पुष्टि रविवार को ईरानी सरकारी मीडिया ने की।Stock Market:
इसके प्रतिशोध में ईरान ने इजराइल और क्षेत्र के अन्य अरब देशों पर मिसाइल दागनी शुरू कर दी हैं।सेंसेक्स की कंपनियों में इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, अडाणी पोर्ट्स, मारुति, एशियन पेंट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक घाटे में रहीं। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, सन फार्मा और आईटीसी लाभ में रहने वाले शेयर थे।Stock Market:
