मानवता की मिसाल बना केरल, 13 फीट लंबी शार्क को बचाकर पूनथुरा में छोड़ा गया

Kerala Shark News:

Kerala Shark News: केरल के तिरुवनंतपुरम के पूनथुरा में मछुआरों ने 13 फीट लंबी व्हेल शार्क को समुद्र में लगे जाल से बचाया और उसे वापस समुद्र में छोड़ दिया।केरल तट से व्हेल शार्क का ये 32वां बचाव है।वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई), केरल वन और मत्स्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किए गए ‘व्हेल शार्क बचाओ अभियान’ के माध्यम से मछुआरों को इन शानदार जीवों को बचाने की जरूरत के बारे में जागरूक किया गया है।

Read also-दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल, वीरेंद्र सचदेवा ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों, ऑटो और कैब चालकों से की बातचीत

डब्ल्यूटीआई के सूत्रों के अनुसार बचाव सोमवार सुबह करीब नौ बजे किया गया। इसमें करीब 31 मछुआरे शामिल थे।टीम 30 मिनट से भी कम समय में शार्क को वापस समुद्र में छोड़ने में कामयाब रही।जब मछुआरों ने देखा कि शार्क जाल में उलझी हुई है और जूझ रही है, तो उन्होंने शार्क के पास जाने की हिम्मत जुटाई। मछुआरों ने सावधानी से जाल को काटा और शार्क को वापस समुद्र में धकेल दिया।

Read also-Sports: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को मिली हार पर रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी पर उठाए सवाल

डब्ल्यूटीआई, उन मछुआरों को वित्तीय मदद देता है जो बचाव कार्य में लगे हैं, क्योंकि शार्क को बचाने के लिए उन्हें मछली पकड़ने के महंगे जाल को काटना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है।व्हेल शार्क वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची एक के तहत संरक्षित हैं और आईयूसीएन रेड लिस्ट में लुप्तप्राय जीव के रूप में सूचीबद्ध है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *