Vijay Deverkonda Shares Sangeet Photos: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित और चहेते कपल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, अब आधिकारिक रूप से एक-दूसरे के हो चुके हैं। 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के शाही ‘ITC मेमेंटोस’ में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधने के बाद, यह जोड़ा अब अपनी शादी के बाद की रस्मों और पूजा-पाठ में व्यस्त है। अभिनेता विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के साथ अपनी संगीत सेरेमनी की कई प्यारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कीं।Vijay Deverkonda Shares Sangeet Photos
Read also- रंगों के पर्व पर रिश्ते हुए शर्मसार, पति ने पत्नी को 8 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट
उन्होंने कहा कि ये शाम “हंसी”, “इमोशंस” और “सरप्राइज” से भरी थी।दोनों ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी की। संगीत सेरेमनी 24 फरवरी को हुई। उन्होंने मशहूर सेलिब्रिटी डिजाइनर फाल्गुनी शेन के पीकॉक के आउटफिट पहने थे।विजय देवरकोंडा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट अपलोड की।Vijay Deverkonda Shares Sangeet Photos Vijay Deverkonda Shares Sangeet Photos
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 24.02.26. हमारी संगीत की रात। वो शाम जो हमने तब तक हंसते हुए बिताई जब तक हमारे आंसू नहीं आ गए, तब तक नाचते हुए जब तक हमारे पैर दर्द नहीं करने लगे, सबके प्यारे संदेश और सरप्राइज में इमोशन्स को देखकर जब तक हमारी आंखें भर नहीं गईं।”गीता गोविंदम” और “डियर कॉमरेड” में साथ काम कर चुके ये दोनों कलाकार अब “रानाबाली” में नजर आएंगे।Vijay Deverkonda Shares Sangeet Photos
Read also- होली से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन आघात 4.0’ में 900 से ज्यादा पर कार्रवाई
दोनों ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी शेन पीकॉक द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए आउटफ़िट्स पहने थे। रश्मिका आइवरी कलर के शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत और किसी राजकुमारी जैसी लग रही थीं। वहीं, विजय ने नीले रंग के इंडो-वेस्टर्न लुक को चुना, जिसमें एक लंबा केप शामिल था। विजय ने विशेष रूप से डिजाइनरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने कपड़ों पर ‘ड्रैगन’ की बारीक डिटेलिंग करके जादू कर दिया था।
