होली से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन आघात 4.0’ में 900 से ज्यादा पर कार्रवाई

Operation Aaghaat 4.0 Delhi Police,Delhi Police Holi security drive,Delhi Holi 2026 security measures,4000 suspects detained Delhi,900 arrests Delhi Police operation"
Operation Aaghaat 4.0 : होली से पहले राजधानी में दिल्ली पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात 4.0’ के तहत बड़ा एक्शन लिया है। “बुरा न मानो, सख्ती है” के संदेश के साथ चलाए गए इस अभियान में 48 घंटे के भीतर 900 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई। साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली में अपराधियों, नशाखोरों और जुआरियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई।एक और दो मार्च को चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 4000 संदिग्धों को राउंड-अप कर पूछताछ की।Operation Aaghaat 4.0  Operation Aaghaat 4.0  Operation Aaghaat 4.0 

Read also- बई में फंसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु भारत लौटीं, कहा- मैं सुरक्षित घर वापस आ गई हूं

अलग-अलग मामलों में 200 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 70 से ज्यादा घोषित बदमाशों को हिरासत में लिया गया और 4 फरार अपराधियों को पकड़ा गया। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 36 अवैध हथियार जब्त किए गए, जिनमें से 10 गैर-कानूनी हथियार विशेष रूप से बरामद हुए। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए हजारों लीटर शराब जब्त की गई।पुलिस ने होली के मद्देनज़र शराब तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ भी सख्ती दिखाई।Operation Aaghaat 4.0  Operation Aaghaat 4.0 

Read also- रंगों के पर्व पर रिश्ते हुए शर्मसार, पति ने पत्नी को 8 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

अभियान के दौरान 10 हजार से अधिक और अलग रिपोर्ट में 16 हजार से ज्यादा शराब की बोतलें और पैक जब्त किए गए। 550 से अधिक लोगों पर खुले में शराब पीने के आरोप में कार्रवाई हुई, जबकि 475 से ज्यादा लावारिस वाहनों को जब्त किया गया। होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी रहेगी—राजधानी के 60 प्रमुख स्थानों पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग की जाएगी, 60 ERV और QRT टीमें अलर्ट रहेंगी और 100 से अधिक पुलिस बाइक शहरभर में गश्त करेंगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त रिजर्व फोर्स भी तैनात की गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और स्ट्रीट क्राइम पर रोक लगाना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राजधानी में सुरक्षा का मजबूत कवच तैयार किया गया है Operation Aaghaat 4.0 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *