Tamil Nadu: तमिलनाडु की सत्ताधारी डीएमके ने मंगलवार को सहयोगी दल डीएमडीके को एक राज्यसभा सीट आवंटित की। डीएमडीके को आवंटित की जाने वाली विधानसभा सीटों की घोषणा बातचीत के बाद की जाएगी।डीएमडीके के महासचिव प्रेमलता विजयकांत राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा करेंगी। Tamil Nadu
Read Also: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पॉक्सो मामले में गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट से रोक लगाए जाने का स्वागत किया
डीएमडीके नेता एलके सुधीश ने डीएमके के साथ चुनावी समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद ये जानकारी दी।डीएमके की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन और डीएमडीके कोषाध्यक्ष एलके सुधीश के बीच हुई बातचीत के बाद डीएमडीके को एक राज्यसभा सीट आवंटित की गई है। Tamil Nadu
Read Also: Assam Politics: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी
इसमें ये भी कहा गया है कि डीएमडीके के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या दोनों दलों के बीच बातचीत के बाद तय की जाएगी।स्टालिन और सुधीश द्वारा चुनावी समझौते पर हस्ताक्षर करते समय डीएमके और डीएमडीके दोनों दलों के नेता उपस्थित थे।तमिलनाडु की छह राज्यसभा सीटों में से डीएमके चार और मुख्य विपक्षी दल एआईएडीएमके दो सीटें जीत सकता है। Tamil Nadu
