Israel Iran War: इजराइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के कमांड सेंटर तबाह करने का किया दावा

Israel Iran War:  इजराइली अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका के साथ संयुक्त अभियानों “ऑपरेशन रोरिंग लाइन” और “एपिक फ्यूरी” के तहत किए गए अभियानों के परिणामस्वरूप ईरानी सैन्य ढांचे पर महत्वपूर्ण हमले हुए हैं।

Read Also: Jammu Weather: जम्मू कश्मीर में गर्मी ने समय से पहले दी दस्तक, वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवाईजरी जारी

वाशिंगटन स्थित इजराइल दूतावास के एक बयान के अनुसार, इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने पश्चिमी ईरान में अधिकांश रडार स्टेशनों के साथ-साथ सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है।

Read Also: Holi 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

तेहरान में, अधिकारियों ने कहा कि एक दिन पहले हुए तीन हमलों के बाद चार कमांड केंद्रों में से चौथा केंद्र नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने इस हमले के प्रभाव को अयातुल्ला शासन के भीतर अराजकता” पैदा करने और उसकी कमान श्रृंखला को बाधित करने वाला बताया।अधिकारियों ने कहा कि ईरान द्वारा कई पड़ोसी देशों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने सहित मौजूदा क्षेत्रीय तनाव का एक कारण उसकी कमान संरचना का बाधित होना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *