असम में सुखोई-30 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत

Sukhoi-30

Sukhoi30-असम के कार्बी आंगलोंग जिले में Sukhoi30 एमकेआई लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय वायुसेना के दो पायलट की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। भारतीय वायु सेना ने रूसी मूल के विमान के लापता होने के एक दिन बाद, शुक्रवार को स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत की पुष्टि की। Sukhoi30 लड़ाकू विमान गुरुवार शाम असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान भरते समय रडार से ओझल हो गया था। भारतीय वायु सेना ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि प्रशिक्षण मिशन पर निकला सुखोई-30एमकेआई विमान जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Read Also– Iran War- अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी

वायुसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘वायु सेना स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है। Sukhoi30 विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। वायुसेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।’’अधिकारियों ने बताया कि रूसी मूल के विमान के साथ संपर्क गुरुवार रात सात बजकर 42 मिनट पर टूट गया था।

Read Also असम में सुखोई-30 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पायलटों की मौत

वायुसेना ने गुरुवार देर रात पुष्टि की कि रडार से ओझल हुआ Sukhoi30एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। Sukhoi30 एमकेआई रूसी विमान निर्माता सुखोई द्वारा विकसित दो सीट वाला लंबी दूरी का बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है। अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है। वायुसेना के पास 260 से अधिक सुखोई-30एमकेआई विमान हैं। महाराष्ट्र के नासिक जिले में जून 2024 में एक सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जनवरी 2023 में ग्वालियर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के बाद एक अन्य Sukhoi30 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *