Political News- बंगाल के नए राज्यपाल आर. एन. रवि नियुक्त, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल

Political News

Political News – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार 4 मार्च की रात को कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियां कीं, जिसके तहत तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। रवि ने सी. वी. आनंद बोस की जगह ली है, जिन्होंने दिन में इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने बोस का पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 Read Also– मतदाताओं के नाम हटाए जाने के खिलाफ आज धरना देंगी CM ममता

दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सक्सेना ने कविंदर गुप्ता की जगह ली है, जिन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, तेलंगाना के वर्तमान में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि (बीजेपी के) वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *