हरियाणा में निवेश के लिए सिंगापुर को न्योता… CM सैनी ने किया आमंत्रित

Haryana: Singapore invited to invest in Haryana... CM Saini invited

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फॉरम के अध्यक्ष प्रसून मुखर्जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार निवेशकों के हित की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और निवेश के लिए आने वाले निवेशकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।Haryana

प्रसून मुखर्जी ने मुख्यमंत्री को सिंगापुर आमंत्रित किया, जहां वे निवेशकों के साथ सीधी मुलाकात और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फॉरम का गुरूग्राम में बिज़नेस सेंटर खोलने पर भी चर्चा हुई, जिससे सिंगापुर की कंपनियों के ऑफिस खोले जा सकें।HaryanaHaryana

Read Also: Nepal- आम चुनाव के तहत शुरुआती मतगणना में नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आगे

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल समेत कई अधिकारी मौजूद थे। सिंगापुर इंडिया बिज़नेस फॉरम के निवेशक सिंगापुर सरकार के साथ मिलकर हरियाणा में निवेश के लिए उत्साहित हैं। मुख्यनंक्त्री नायब सैनी की कोशिश दिखाती है कि उन्हें हरियाणा की प्रगति की कितनी परवाह है।Haryana

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *